Press "Enter" to skip to content

सीएम नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबियत, राजगीर महोत्सव के उद्घाटन में नहीं हो सकेंगे शामिल

पटना: इस वक्त की बड़ी खबर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत अचानक से बिगड़ गई है। ऐसे में अब वो घर से कहीं भी बाहर नहीं निकलेंगे। सीएम आवास के अंदर ही उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार आज राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं जाएंगे।

rajgir mahotsav from 30th november javed ali vishal bhardwaj will perform  axs | राजगीर महोत्सव 30 नवंबर से होगा शुरू, जावेद अली-विशाल भारद्वाज  सजाएंगे सुरों की महफिल, जानें और ...

मिली जानकारी के अनुसार,  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीजनल फ्लू हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फ्लू की वजह से वह काफी परेशान हैं। सीएम को फीवर के साथ-साथ सर्दी-खांसी है। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर वे दवाई खा रहे हैं। ऐसे में सीएम किसी तरह की कोई मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं। कोई कार्यक्रम में भी नहीं जा रहे। पहले से तय कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री आवास पर जरूरी फाइलों का निपटारा में जरूर कर रहे हैं।

Patna Breaking News:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी

बताया जा रहा है कि,सीएम नीतीश कुमार सोमवार की शाम फ्लू के शिकार हुए हैं। दरभंगा से आने के बाद वह फ्लू के शिकार हुए हैं। बिहार में 30 नवम्बर से दो दिसंबर तक राजगीर महोत्सव होगा। तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार को करना था और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव करेंगे। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार किसी भी तरह के कोई कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *