मुजफ्फरपुर: महाकवि अभिनव जयदेव विद्यापति की प्रतिमा का अनावरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में मैथिली परिषद के सचिव अजयानंद झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। 
जहां आगामी 25 नवंबर 2023 को दिन के दो बजे मिठनपुरा थाना के सामने शांति आश्रम, उगना मंडपन, में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा का अनावरण दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ मुरारी मोहन झा, विधायक केवटी तथा प्रभारी रामकुमार झा उपस्थित रहेंगे। उगना मंडपम में पूजा का दायित्व राघवेन्द्र मिश्रा, स्वागत का दायित्व सुरेन्द्र ठाकुर और शंभु नाथ मिश्रा, अनावरण का दायित्व बेबी चौधरी एवं सविता चौधरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का दायित्व उदय कुमार झा को दिया गया है।

बता दें, संध्या चार बजे से खादी भंडार सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मिथिला की मधुर प्रस्तुति का आनन्द मिथिला के लोग उठा सकेंगे। इस आयोजन का दायित्व विजेता नंद झा उर्फ मुन्ना रफी को दिया गया हैं। इस प्रेस कॉन्फेन्स मे मैथिली परिषद के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद झा, वर्तमान अध्यक्ष रंजना झा, सचिव अजयानंद झा, उपाध्यक्ष बेबी चौधरी, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार झा, सदस्य नूतन कुमारी, डॉ अश्वनी कुमार वर्मा, सुरेन्द्र ठाकुर, राघवेन्द्र मिश्रा, उदय कुमार झा, विजेवानंद झा, शंभू नाथ मिश्रा एवं देवषोत्तम झा उपस्थित थे।











Be First to Comment