मुजफ्फरपुर: सुरंगमा कला केंद्र के प्रांगण में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के आगमन पर नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से डॉक्टर वंदना विजयलक्ष्मी, डॉक्टर निर्मला सिंह, एमडीडीएम कॉलेज की पूर्व प्राचार्य उर्मिला पाठक तथा छात्राएं कंचन कुमारी, चंचल कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर केंद्र की निदेशिका डॉक्टर पुष्पा प्रसाद ने स्वागत उद्बोधन के साथ बताया कि पूरे 9 दिनों तक नवरात्र उत्सव की प्रस्तुति होगी। वहीं डॉक्टर पुष्पा द्वारा नवदुर्गा स्तुति प्रस्तुत की गई, जिसमें दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया गया।
सुरंगमा कला केंद्र के प्रशिक्षू छात्र-छात्राओं द्वारा भोजपुरी डांडिया की प्रस्तुति गई। डॉक्टर वंदना विजय लक्ष्मी और उर्मिला पाठक द्वारा पारंपरिक देवी गीत प्रस्तुत किया गया।
वादक कलाकारों में मुन्ना मिश्रा हारमोनियम पर विनय कुमार नाल पर और राजनाथ राजू बोर्ड पर थे। गायन में कंचन कुमारी, चंचल कुमारी, रोशनी कुमारी हर्ष राज और निश्चल गुप्ता थे। दर्शकों में सीमा चौधरी रामकुमार गुप्ता, भोला रजक, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव डॉ माया शंकर प्रसाद ने किया।
Be First to Comment