शैल प्रतिभा वेब संस्थान द्वारा 4 अक्टूबर बुधवार को मुजफ्फरपुर इकाई की प्रथम काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शैल प्रतिभा वेब संस्थान कला-संगीत एवं साहित्य के प्रति पूर्णत: समर्पित रहा है। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्या की अधिष्ठात्री मां शारदे की वन्दना डॉ प्रतिभा रानी के मधुर स्वरों से की गई। डॉ मीना कुमारी परिसर ने स्वागत गान गाकर गणेश वंदना सस्वर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पंकज द्वारा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ भावना, आमंत्रित अतिथि डॉ मीना कुमारी परिहार, विशिष्ट अतिथि सुमन मल्होत्रा, कुमारी अनु ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन शैल प्रतिभा वेब संस्थान की सह संयोजिका एवं मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज ने की।
कवि सम्मेलन में उपस्थित सभी कलाकारों ने एक-से-बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सभी ने अपनी रचना का पाठ किया। सभागार तालियों की गूंज से गुंजायमान हो गया। उपस्थित दर्शक सभी की प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ प्रतिभा रानी ने संस्था के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि संस्था उन गुणों को उचित मान, सम्मान एवं महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है, जो कोई किसी-न-किसी अभाव के कारण मंच तक अपनी प्रतिभा कौशल नहीं दिखा पाते हैं। उन्हे मंच प्रदान किया जाता है। संस्था सतत प्रयत्नशील रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था कला, संगीत एवं साहित्य में अध्यनरत एवं पूर्ण रूप से साहित्य के लिए समर्पित जनों को उचित मार्ग दर्शन करती है।
संस्था के द्वारा समय-समय पर कार्यशाला, प्रतियोगिता एवं कवि सम्मेलन के विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते हैं जिसमें कवि सम्मेलन, साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन एवं विभिन्न प्रतियोगिता आदि शामिल है। इस अवसर पर विवेक कुमार, सविता राज, मुस्कान केशरी, डॉ जगदीश शर्मा, अंजनी कुमार पाठक, एवं अन्य साहित्यकारों ने प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन डॉ देवब्रत अकेला ने प्रस्तुत की।









Be First to Comment