Press "Enter" to skip to content

3 शुभ मुहूर्त में होगा बप्पा का विसर्जन, जानें अनंत चतुर्दशी की तिथि, पूजन और विसर्जन का शुभ मुहूर्त

अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को मनायी जाएगी। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं। भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से पंचामृत, मौसमी फल एवं तुलसीदल से की जाती है। कृष्ण मंदिर रिफ्यूजी कॉलोनी के ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन अनंत चतुर्दशी मनाया जाता है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। इसके साथ इस दिन दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी होता है। हालांकि, अलग-अलग पूजा समितियां अपने सुविधा अनुसार गणपति विसर्जन करते हैं। अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन किया जाता है।

Ganesh Visarjan 2023 Date and Time: घर में पधारे गजानन का कब और कैसे करें  विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और विसर्जन के नियम | Zee Business Hindi

अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 27 सितंबर को रात 10.19 बजे हो रही है। समापन 28 सितंबर शाम 4.49 बजे होगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.20 बजे से शाम 6.49 बजे तक है।

गणपति विसर्जन के कई शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पंचांग के अनुसार, 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी वाले दिन गणपति विसर्जन के लिए तीन मुहूर्त हैं। इस दिन सुबह 6.16 से 7.40 बजे तक सुबह 10.42 से दोपहर 6.10 बजे तक और शाम 4.41 से रात 9.10 बजे तक विसर्जन का मुहूर्त है। इन मुहूर्त में बप्पा का विसर्जन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *