पर्व त्योहारों के सीजन में पुरे शहर में बाज़ारों में लोगों की भीड़ हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर की सड़क, नाले और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे राहगीरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस बीच नगर निगम प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।



जिसमें मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड निवासी सह सिनियर सिटिज़न महेश प्रसाद सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर की बदहाल स्थिति को दुरुस्त करने का आग्रह किया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में सिनियर सिटिज़न महेश प्रसाद सिन्हा ने लिखा हैं कि मुख्यमंत्री आपके शासन काल में मुजफ्फरपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार एवं घोटालों का बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहा है। लगभग डेढ़ करोड़ से ज़्यादा का खर्च करने के बावजूद शहर की साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था चौपट है। मुजफ्फरपुर की जनता आपसे त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध कर करती हैं। त्योहारों के सीजन में शहर की खूबसूरती को कचरे के अंबार ने बिगाड़ कर रख दिया हैं।








Be First to Comment