मुजफ्फरपुर: साहू पोखर पूजा समिति की ओर से गुरुवार को सावन पूर्णिमा पर साहूपोखर में गंगा महाआरती की गयी। पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा, भगवान शिव और हनुमान जी की षोडशोपचार पूजा की। पूजा के दौरान हनुमान चालीसा, बजरंगबाण और जय श्रीराम के जयकारे से वातावरण गुंजायमान होता रहा।
पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने बताया कि हर माह साहूपोखर में पूर्णिमा के मौके पर मां गंगा की पूजा अर्चना और महाआरती की जाती है। गुरुवार को लोगों को जल संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
आरती के दौरान संयोजक पंडित राकेश तिवारी, पंडित रमण मिश्रा, मनीष सोनी, संतोष महतो, तारा गुप्ता, वरूण पांडे, विक्की, मनीष राज चौधरी, कोमल, रिशू, सोनल, ललिता गुप्ता, रिया, जिया, रूबी, सौरभ कुमारी, संजय सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
Be First to Comment