मुजफ्फरपुर जिले में हरिसभा चौक स्थित मुरली मनोहर राधे-कृष्ण मंदिर में सावन पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा हुई। पुजारी रवि झा ने बताया कि इस अवसर पर राधे-कृष्ण का शृंगार किया गया।

वाराणसी से आए पुजारी श्रीनिवास झा द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर की सेवायत मिनाक्षी देवी के पुत्र राजीव व राहुल ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जो कृष्ण जन्माष्टमी से पहले पूरा हो जाएगा। मंदिर में गर्भ गृह को बढ़ाया गया है। मंदिर को नया रूप दिया जा रहा है।












Be First to Comment