Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए हुआ हवन पूजन

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है। अलग-अलग मजहबों के लोग अपनी अपनी परंपराओं के साथ प्रार्थनाएं कर सफलता की दुआएं मांग रहे हैं।वहीं आज उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाला बाबा गरीब नाथ मंदिर में महंत परिवार के द्वारा विधिवत्त पूजा पाठ कर हवन किया गया। जिसमें मंदिर के सभी महंत उपस्थित रहे। बाबा गरीब नाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने बताया की सावन के महीने में चंद्रयान का लैंड करना सभी भारतवासियों के लिए एक त्यौहार की तरह है।भारत विश्व ग्रुप बनने की ओर अग्रसर है। महंत परिवार चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना करता है।

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *