PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पीरबहोर थाना के बंगाली अखाड़ा के फखरुद्दीन प्लाजा में भीषण आग लग गई. आग इतना भयानक है कि उसके आसपास के मार्केट को बंद कर दिया गया.
वहीं इस अगलगी में एक कार समेत दो बाइक जलकर राख हो गई. वहीं अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंच, आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है.
वहीं आसपास के इलाके के लोग भी अपने घरों से आग पर पानी डाल रहे हैं. अगलगी की सूचना मिलती ही पीरबहोर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है. अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
Input: Firstbihar












Be First to Comment