Press "Enter" to skip to content

पटना सिटी में ई-रिक्शा पल’टने से 9 साल की बच्ची की मौ’त, परिजनों में मचा को’हराम

पटना : पटना सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर हैं  जहां अचानक ई-रिक्शा के पल’टने से 9 साल की बच्ची की मौ’त हो गयी है। घट’ना खाजेकला थाना क्षेत्र के मित्तन घाट चौराहा की बतायी जा रही है। बच्ची ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी तभी अचानक ई-रिक्शा पलट गया और उसमें दबने से बच्ची की मौ’त हो गयी।

लस्सी लाने जा रही थी बच्ची, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को किया गिरफ्तार | The  girl was going to bring lassi, the police arrested the e-rickshaw driver -  Dainik Bhaskar

मृ’तका की पहचान जानवी कुमारी के रूप में हुई है। जो पटना सिटी की रहने वाली थी। ई-रिक्शा के पलट जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ई-रिक्शा पर सवार अन्य यात्री भी घा’यल हो गये हैं। इस घ’टना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है वही ई-रिक्शा के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना के बाद ई-रिक्शा का चालक मौके से फरार हो गया है। इस घट’ना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि ई-रिक्शा की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके कारण अनियंत्रित होकर वह पलट गयी और यह घट’ना हुई। पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों ने बताया कि की छात्रा जानवी बाजार से लस्सी का पैकेट लेने निकली थी तभी यह हाद’सा हुआ।

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *