Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत समीक्षा सह विमर्श बैठक का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर के एल.एस. कॉलेज में लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत समीक्षा सह विमर्श बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस महानिदेशक विकास वैभव ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि चिंता नही चिंतन करें। युवाओं को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना बेहद जरूरी है एवम उस लक्ष्य से जुड़े रहना चाहिए! जब आप उस लक्ष्य को हासिल कर लेते है तो फिर कुछ समय समाज को भी देना चाहिए।

समाज में फैल रहे नकारात्मक वातावरण को दूर करना भी इसी युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक बनाना होगा! इस कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक गौरव शांडिल्य के द्वारा किया गया। आने वाले कुछ हफ्तों में अमित कुमार जी ने एक बड़े प्रोग्राम करने का भी आश्वासन मांगा और शहर में टैलेंटेड बच्चों के शिक्षा के लिए सुपर १०० की तर्ज पर बिहार के विभिन्न जिलों में स्कूल खोलने की मांग की।
जिसके लिए उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस तरह का शैक्षणिक वातावरण तैयार करेंगे जिससे बिहार के बच्चों को और बिहार के टीचर को कोटा ना जाना पड़े और वह अपनी पढ़ाई बिहार में रहता ही कर पाए।
इनके साथ ही ब्रह्मर्षि विकास संगठन के मीडिया प्रभारी अमित कुमार , डा. ब्रजेश कुमार, हरे राम मिश्रा, प्रोफेसर अरुण कुमार, राजीव कुमार, स्मृति इत्यादि लोग मौजूद थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *