मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला के बन्दरा प्रखंड के बगाहीं में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा नीकाली गई।
यह कलश शोभायात्रा बगाहीं से शुरू होकर बूढ़ी गंडक नदी के पिलखी घाट पहुंची। जहां आचार्यो के वैदिक मंत्रोउच्चारण के बाद 501कुंवारी कन्याओं ने जलबोझी किया।
जलबोझी उपरान्त गाजेबाजे के साथ कलश शोभा यात्रा पुनः बगाहीं यज्ञ स्थल पहंची। जहां आचार्यो के बैदिक मंत्रोउच्चारण के उपरांत कलश स्थापित किया गया। मंदिर के पुजारी रामशंकर दास ने बताया कि यह यज्ञ 12 मार्च से शरू होकर 23 मार्च तक चलेगा।
इस मौके पर दुर्गा शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, मनोज ओझा, शिबू चौधरी, अभदेशर ओझा , हरेंद्र ओझा , अजीत ओझा,मयंक राज मौजूद रहे।
Be First to Comment