Press "Enter" to skip to content

प्रेमिका से मिलने चोरी-चुपके आता था प्रेमी, लड़की के भाई ने कर दिया ऐसा काम

बांका: बिहार के बांका में एक प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई. बता दें ये प्रेमी जोड़े के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों चोरी चुपके मिला करते थे लेकिन अब उनकी इच्छा पूरी हो गई है. बुधवार को मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. जहां लड़की के भाई ने दिल जीतने वाला काम किया है। 

बता दें जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत सुजालकोरामा गांव रजौन प्रखंड के भूसिया ग्राम निवासी राकेश उर्फ बीरबल यादव के पुत्र सिंटू यादव 21 साल का सुजालकोरामा गांव की 19 साल की छोटी कुमारी के बीच 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

जानकरी के अनुसार लड़का बीए पार्ट वन का छात्र है वहीं लड़की बारहवीं की छात्रा है. दोनों के मिलने की बात लड़की के बड़े भाई को पता चली थी जिसके बाद उसने अपनी बहन के द्वारा  उस लड़के को अपने गांव बुलवाया. फिर ग्रामीणों के सामने पंचायत होने के बाद दोनों की रजामंदी से शादी करा दी. इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

Share This Article
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *