Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: प्रमंडलीय सभागार में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की हुई बैठक

मुजफ्फरपुर: प्रमंडलीय आयुक्त डाॅ. मनीष कुमार के अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक हुई। जिसमें संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी वर्चुयल मोड में जुड़े । 7 नवंबर के निर्धारित बैठक तक परमिट के लिए कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें 22 आपत्ति और 12 में बिना आपत्ति आवेदन चिन्हित किया गया ।जबकि 5 दिसंबर के निर्धारित बैठक तिथि तक 58 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 32 में आपत्ति लगाए गये थे। जबकि 26 बिना आपत्ति के आवेदन थे। इस प्रकार बिना आपत्ति के 37 तथा आपत्ति दर्ज वाले 55 प्राप्त आवेदनों की समेकित समीक्षा हुई।समीक्षा उपरांत आयुक्त ने बिना आपत्ति प्राप्त आवेदनों को यदि कोई वैधानिक या न्यायिक अर्चन न हो तो उन्हें अनुमोदित किया। जबकि आपत्ति प्राप्त आवेदनों जांच एवं अन्य बिन्दुओं के सत्यापन के बाद निर्णय लेने का निदेश दिया।

एक अन्य बैठक प्रमंडलीय विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की भी समीक्षा हुई । सड़क सुरक्षा समिति के अन्तर्गत इस समिति में उन्होनें निर्देश दिया की प्रमंडल स्तर पर कार्यरत विद्यालयों में परिवहन हेतु बसों का परिचालन मानक के अनुरूप हो ।

चालकों का शत् प्रतिशत स्वास्थ चेकअप किया जाए। बसों में स्वास्थ सुरक्षा को लेकर फर्स्ट ऐड (मेडिकल कीट) इमरजेंसी द्वार, अग्निशामक आदि अनिवार्य रूप से रहे । इन सभी मानकों का अनुपालन शत् प्रतिशत कराने का निदेश दिया। बैठक में आरटीए, सचिव वरूण कुमार मिश्रा उपस्थित थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *