पूर्व बिहार के जमुई और बांका में तेज बारिश के दौरान ठनका की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड की खिलार पंचायत में हुई। यहां मवेशी चराने गए चार किशोर ठनका की चपेट में आ गए।
इनमें दो किशोर संदीप टुड्डू (14 वर्ष) व परशुराम कुमार (13 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, बांका के बौंसी में ठनका की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे की जान चली गई। मुखिया प्रतिनिधि शम्भू कुमार यादव ने मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मदद दी।
Source: Hindustan






Be First to Comment