Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में “जी ब्रांड गोदाम” की फ्रेंचाइजी “बागमती ट्रेडर्स” शोरूम का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर: “जी ब्रांड गोदाम” जो जैसा नाम वैसा काम से परिचीत हैं, साथ ही विभिन्न शहरों में अपने सेवा के लिए प्रसिद्ध हैं। ओम शांति काम्प्लेक्स, जिला स्कूल मेन रोड मिठनपुरा में डिस्काउंट का दूसरा नाम “जी ब्रांड गोदाम” की फ्रेंचाइजी  “बागमती ट्रेडर्स” शोरूम का आज नगर विधायक विजेंद्र चौधरी के हाथों फीता काटकर उद्घाटन किया गया हैं।

यह एक ऐसा ब्रांड हैं जो आम जनता की सुख सुविधाओं की दैनिक जरूरतों की चीज़ों को कम-से-कम दाम में उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाता हैं। हर इंसान का सपना होता हैं कि अपने परिवार बच्चों को अच्छी से अच्छी सुविधा दे ,लेकिन महंगाई के दौर में यह इच्छा अधूरी रह जाती हैं। इसलिए सबके सपने पुरे करने के लिए मुजफ्फरपुर शहर में “जी ब्रांड गोदाम बागमती ट्रेडर्स” का उद्घाटन किया गया हैं। शोरूम के संस्थापक तफ़्सीर अहमद ने बताया कि इस ‘जी ब्रांड गोदाम बागमती ट्रेडर्स’ के शोरूम में ना सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं बल्कि गिजर,पंखे, कपड़े, बच्चों के झूले, जैसे लगभग 300 प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। सभी प्रोडक्ट्स ग्राहकों के लिए आधे दाम और जिस ब्रांड की जो वारंटी और गारंटी हैं उसके साथ ही उपलब्ध हैं। ऑनलाइन की अपेक्षा भी इस शोरूम में सभी प्रोडक्ट्स कम दामों में उपलब्ध हैं। त्योहारों और शादी-विवाह के लगन को ध्यान में रखते हुए भी पैकेज के तौर पर प्रोडक्ट्स बनाएं गए हैं। संस्थापक ने बताया कि इस ब्रांड का उद्देश्य यही हैं कि बड़े से बड़ा सामान हर छोटे तबके के लोगों तक कम-से-कम दामों में पहुंचे। इन्सटॉलमेंट की सुविधा भी जल्द ही शुरू होने वाली हैं। जिससे लोगों को सामान खरीदने में आसानी होगी। साथ ही, समय के साथ विभिन्न प्रकार के पैकेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *