Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: पूर्व सैनिकों के खाते से हो रहा फ्रॉ’ड, इसे रोकने के लिए सैनिक संघ के कार्यालय में लगाए गए आधुनिक सिस्टम

मुजफ्फरपुर : साइबर फ्रॉ’ड गिरो’ह के शा’तिरों की नजर रिटायर सैनिकों के बैंक एकाउंट पर है। पूर्व सैनिकों के खाता से कई बार अवै’ध तरीके से राशि निकालने का मामला सामने आ चुका है। इसे देखते हुए अब मुजफ्फरपुर स्थित पूर्व सैनिक संघ के कार्यालय में आधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं। जिसका आज उद्घाटन किया गया।

पूर्व सैनिक संघ के कार्यालय में हुआ उद्घाटन - Dainik Bhaskar

मौके पर अध्यक्ष सह रिटायर ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया की सबसे अधिक फ्रॉ’ड के शि’कार बुजुर्ग रिटायर सैनिक हो रहे थे। इसके अलावा उन्हें पेंशन की नई तकनीक को करने और समझने में भी दिक्कतें आ रही थी।

इसे देखते हुए कार्यालय में ही सभी सिस्टम लगाए गए हैं। इसमें कंप्यूटर और बायोमेट्रिक सिस्टम लगाया गया है। उन्होंने कहा की पहले पूर्व सैनिक बैंक में जाकर जीवन प्रमाण पत्र देते थे। लेकिन, अब उन्हें वहां जाने की जरूरत नहीं है। सभी काम यहीं से होगा।

पेंशन संबंधित जो भी समस्याएं हैं। उसका भी निराकरण अब यहीं से होगा। बैंक में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। संघ के अध्यक्ष ने कहा की बुजुर्ग रिटायर सैनिकों के पास कीपैड वाला मोबाइल होता है। उन्हें तकनीक की अधिक जानकारी भी नहीं है। पेंशन संबंधित कार्यों के लिए अक्सर उन्हें बैंक के चक्कर काटने पड़ते थे।

मोबाइल पर फ्रॉ’ड द्वारा एप डाउनलोड करने का मैसेज आता था। जो नहीं जानते थे। वे एप डाउनलोड कर लेते थे। इसके बाद उनके खाता से रुपए की निकासी हो जाती थी। इन सब चीजों को देखते हुए कार्यालय में ही सभी सिस्टम लगाया गया है। उन्होंने कहा की रिटायर सैनिक यहां पर आएं और अपना पेंशन संबंधित या जो भी काम है। उसे पूरा करें। हमलोग यहां पर मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *