Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के केदारनाथ रोड में भारत माता के रूप में दिखेंगी मां दुर्गा

मुजफ्फरपुर शहर स्थित केदारनाथ रोड में कल्याणी नूनफर भारत माता स्थान समिति के पूजा पंडाल में इस बार देवी दुर्गा भारत माता के स्वरूप में दिखेंगी। शेर पर सवार माता की पूजा में लीन छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी दिखेगी। साहू पोखर और कल्याणी की ओर जाने वाले मार्ग में विशाल मुख्य गेट तिरंगा से सजा होगा।

Navratri 2018: नवरात्र के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, हो जाएंगी मां  दुर्गा नाराज: Navratri 2018 vrat rules things to do and not to do in hindi  - India

 

पूजा समिति के अध्यक्ष शंभू महतो ने बताया कि केदारनाथ रोड में 1955 से दुर्गा पूजा की जा रही है। इसकी शुरुआत स्थानीय ज्ञानचंद महतो, सीता राम महतो, तोकू महतो, चुल्हाई महतो, विश्वनाथ महतो, चुल्हाई महतो ने की थी। उस समय प्रतिमा निर्माण भानू भारती करते थे। अब आमगोला पड़ाव पोखर के मुन्ना पंडित कर रहे हैं।

पूजा पंडाल की सजावट साहू रोड के पिंटू कुमार करेंगे। इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष सजावट की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि पूजा पंडाल में तीन दिन तक प्रसाद वितरण किया जाता है। सप्तमी को बुंदिया व फल, अष्टमी को हलवा व नवमी को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

दो हजार परिवारों का मिलता सहयोग

पूजा में आसपास के दो हजार परिवारों का सहयोग मिलता है। वहीं, अध्यक्ष समेत 25 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रहती है। इनमें शंभू महतो, अजीत साह, पिंटू साह, चतुर्भुज महतो, गोपाल, रविंद्र महतो, राजकुमार, गरीब नाथ महतो, विश्वनाथ महतो, दिनेश महतो, बबलू महतो व प्रभात कुमार शामिल हैं।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *