Press "Enter" to skip to content

कोरोना वॉरियर्स मां के जज्बे को सलाम, गोद में बच्चे लेकर ड्यूटी कर रही है महिला सिपाही

लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए 11 माह के बच्चे को गोद में लेकर सड़क पर ड्यूटी कर रही है महिला जवान। जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। सासाराम जिले के करगहर मोड़ पर हर दिन बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही महिला जवान पूजा कुमारी का वीडियो जब वायरल हुआ तो राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने महिला जवान का नंबर पता लगाकर उसे सीधे कॉल किया।

उन्होंने पहले महिला जवान से 11 माह के बच्चे को लेकर संक्रमण के दौर में ड्यूटी करने की मजबूरी पूछी। लेकिन महिला जवान का जबाब सुन डीजीपी  आश्चर्यचकित रह गए। महिला जवान ने डीजीपी से कहा कि इस समय राज्य व देश पर संकट है। इस कारण परिवार व बच्चा से पहले देश व राज्य है। मैं राज्य हित में बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही हूं। किसी द्वारा ड्यूटी के लिए दबाव नहीं बनाया जाता है।

महिला जवान की बातों को सुनने के बाद डीजीपी ने कहा कि महिला जवानों पर आज पूरे राज्य को गर्व है। उन्होंने राज्य के मुखिया द्वारा महिलाओं के लिए दिये गए 33 प्रतिशत आरक्षण को सही करार दिया और कहा कि आज आप जैसी महिला जवान ने यह साबित कर दिया है कि वह पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं है। हर मुश्किल में राज्य के लिए काम करने को तैयार हैं।

डीजीपी ने फोन पर महिला जवान की हौसला अफजाई की व आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूजा जैसी महिला जवान की हर जरुरतों के लिए पुलिस मुख्यालय खड़ा रहेगा। सासाराम के करगहर मोड़ पर 11 माह के बच्चा को लेकर ड्यूटी बजा रही महिला जवान पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी है। जिस पर राज्य पुलिस को गर्व है।

Source: Hindustan

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *