मौसम विभाग ने बिहार के 18 जिलों में अगले चार दिनों तक के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में कहा गया है कि बिहार के उत्तरी हिस्से में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होगी जबकि दक्षिण हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार की सुबह से राज्य के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से बना हुआ है। इसका प्रभाव बिहार के मध्य और उत्तरी हिस्सों पर पड़ रहा है। इससे 26 अप्रैल तक बिहार के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली सहित सात जिले और उत्तर-पूर्वी बिहार के पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज, सहरसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी।
इसके साथ ही राजधानी पटना सहित दूसरे जिलों में 23 से 26 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
आंधी-पानी व व’ज्रपात से छह लोगों की मौ’त, मुख्यमंत्री ने शोक जताया आंधी-पानी और वज्रपात से सूबे के विभिन्न हिस्सों में हुई छह लोगों की मौ’त पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शो’क जताया है। दरभंगा में 2, मुजफ्फरपुर, शिवहर, खगडिय़ा कटिहार में एक-एक लोगों की आंधी-पानी व वज्रपात से मौ’त हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने शो’क संदेश में कहा कि आ’पदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैैं। मुख्यमंत्री ने मृ’तकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। वहीं व’ज्रपात से कई लोगों की मौ’त हो गई थी।
Be First to Comment