Press "Enter" to skip to content

नालंदा: पोखर में स्नान करने के दौरान किशोर की डू’बकर मौ’त, 3 अन्य बच्चे बाल-बाल बचे

नालन्दा जिला अंतर्गत सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में शनिवार को नहाने के दौरान पोखर में डू’बने से 1 किशोर की मौ’त हो गई। वहीं 3 बच्चें बाल बाल बच गए। मृ’तक स्व. मो.तस्लीम का 17 वर्षीय पुत्र मो. नबाब है।

घटना के संदर्भ में मृतक के परिजन ने बताया कि गांव के सूर्य मंदिर के समीप जमुना पोखर में गांव के कुछ बच्चे नहाने गए थे। तभी मो. नबाब गहरे पानी में चला गया। साथ स्नान कर रहें है।

बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे तब तक किशोर गहरे पानी के अंदर चला गया था। घंटों पोखर में तलाश करने के बाद किशोर का शव बरामद किया।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार घटनास्थल पर गूंजने लगी। डूबकर मौ’त की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

सरमेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के पोखर में कुछ बच्चे स्नान कर रहें थे। तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण एक किशोर की मौत हो गई। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाई में जुट गई है।

 

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *