जमुई के सिकंदरा थाना अंतर्गत सिझाधौड़ी गांव में ठ’नका गिरने से एक युवक की मौ’त हो गई।घ’टना के बाद घर में अफरा तफरी मच गया।
युवक की मौ’त के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृ’तक युवक की पहचान हुलशा मांझी 40 वर्ष पिता जागो मांझी के रूप में हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने खेत में काम कर रहा था। तभी बारिश के साथ जोर का बिजली चमका और वज्रपात हुआ और खेत में काम कर रहे युवक वज्रपात की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों के द्वार इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया।
डॉक्टर ने जांच के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद जमुई सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे। तभी बारिश होने लगा।खेत में काम करने के दौरान ठनका गिरा,जिससे मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक शादी शुदा बताया जाता है।
Be First to Comment