Press "Enter" to skip to content

शेखपुरा में महिला पर बद’माशों ने ला’ठियों और लोहे की रॉड से किया प्र’हार, हा’लत गं’भीर

शेखपुरा में गुरुवार को नगर थाना पुलिस ने करिहो गांव में एक 30 वर्षीय विधवा महिला के ऊपर जा’नलेवा ह’मला कर उसे बुरी तरह घा’यल कर दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर ली।

बदमाशों ने लाठियों और लोहे की राड से किया प्रहार, हालत चिंताजनक | The  miscreants hit with sticks and iron rods, the condition was worrisome -  Dainik Bhaskar

बता दें कि बुधवार को बदमाशों ने लाठियों और लोहे के रॉड से प्रहार कर मालती देवी नामक महिला को घायल कर दिया था। घटना में महिला का सिर बुरी तरह फट गया था तथा एक हाथ ही हड्डियां भी घटना में टूट गई थी।

करिहो गांव में कल एक महिला को पुलिस बुलाने के झूठा आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित महिला के द्वारा नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला के ऊपर जानलेवा करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाश को कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। वहीं नगर थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि महिला पर पुलिस बुलाने का झूठा आरोप लगाकर रामसेवक यादव के पुत्र जयपाल यादव के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था । मालूम हो कि घायल महिला के पति की मौत तीन साल पहले हो गई थी।

महिला ने खुलासा की कि उसके पति की हत्या जयपाल यादव द्वारा कर दिए जाने के बाद गांव में पंचायत लगाया गया था और पंचायत में घटना की लीपापोती कर दी गई थी। पंचायत में पंचाें ने उसकी लड़की और लड़का के नाम से 40 हजार रूपए जमा करने को जयपाल यादव को कहा गया था। जो उसने आज तक नही दिया।

जिसके कारण वह थाने में प्राथमिकी नही दर्ज करा पाई थी। एक साल पहले उसने घर में आग लगा दिया। जिसके कारण घर में रखे सामान जलकर बर्बाद हो गया था। घटना में गाय और बछड़ा की भी झुलस कर मौत हो गई थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *