Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में चाय वाले ने दिखाया गजब का देशप्रेम:शरीर पर पेंटिंग कर बनाया तिरंगा, सिर के बालों को डिजाइन कर बनाया भारत का नक्शा

मुजफ्फरपुर में एक चाय वाला इस देश और आजादी का दीवाना है। उसकी दीवानगी इतनी है कि उसने अपने पूरे शरीर को तिरंगे रंग में रंग डाला। शरीर पर 75वां वर्ष अजादी कि शुभकामनाएं भी लिखवाई। माथे पर अशोक चक्र और तिरंगा झंडा बनाया।

मुजफ्फरपुर के अशोक कुमार घूम-घूमकर चाय बेचते हैं।

इसके अलावा जो सबसे खास बात है वह यह कि उसने अपने सिर के बालों को डिजाइन कट करा रखा है। इससे साफ तौर पर दिखता है कि यह भारत का नक्शा है। इसे भी उसने तिरंगे रंग का कर रखा है। हाथ मे झंडा लिए हुए वह जब चल रहा था तो उसे देखने वालों की भीड़ लग गयी।

आईये, अब जानते हैं इस शख्स के बारे में …

ये अशोक कुमार हैं, जो मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले हैं। ये घूम-घूमकर चाय बेचते हैं। जिसका नाम इन्होंने मोदी चायवाला रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ये बहुत प्रभावित हैं। बालों का डिजाइन हमेशा भारत के नक्शे जैसा रहता है। ये PM मोदी के बहुत बड़े मुरीद हैं। देश से भी उतना ही प्रेम करते हैं। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उसने देशभक्ति का अनोखा नजारा प्रस्तुत किया। अशोक ने कहा कि आज बहुत खुशी मिल रही है। केसरी फ़िल्म का डायलॉग भी सुनाया।

ढाई घन्टे लगे पेंटिंग कराने में

अशोक ने बताया कि ढाई घन्टे लगे हैं पेंटिंग कराने में। लेकिन, अब जो खुशी मिल रही है। उसे शब्दों में नहीं बता सकता हूँ। अशोक को जो कोई भी देखता था वहां पहुंच जाता। उसके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ मच गई। बच्चे तो खासकर उसके इर्दगिर्द घूमने लगे।

वह भी इस माहौल को खुलकर जी रहा था। हाथ मे झंडा लेकर वह भारत माता की जय के नारे लगा रहा था। समाहरणालय परिसर में वह खूब चर्चा का केंद्र बना रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *