Press "Enter" to skip to content

351 फीट का तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र, भारत माता के जयकारे से गुंज उठा मुजफ्फरपुर शहर

मुजफ्फरपुर में रामगढ़ परिवार की तरफ से हर वर्ष की तरह इस बार भी तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस बार 351 फीट का तिरंगा शहर में आकर्षण का केंद्र बन गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। भारत माता के जयकारे से मुजफ्फरपुर शहर गुंजायमान हो उठा।

मुजफ्फरपुर में रामगढ़ परिवार की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा, सैंकड़ों  युवक और बुजुर्ग शामिल | 351 feet tricolor became the center of attraction -  Dainik Bhaskar

देशभक्ति गानों ने शहरवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया। हर कोई इस भव्य यात्रा में शामिल होना चाह रहा था। इस तिरंगे के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दें कि रामगढ़ परिवार की तरफ से पिछले चार वर्षों से लगातर 15 अगस्त के अवसर पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाला जाता है। ये 351 फीट का तिरंगा लेकर पूरे शहर में घूमते हैं और देशभक्ति के नारे लगाते हैं। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों से ये यात्रा गुजरती है। लोग चौराहे पर, खिड़कियों से और छतों से ये भव्य दृश्य देखने को आतुर हो उठते हैं।

सभी समुदाय के लोग जुटते हैं

रामगढ़ परिवार के आकाश सहनी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में सभी समुदाय के लोग शामिल होते हैं। भेदभाव, जातपात, धर्म मजहब भूलकर सब एकजुट होकर इस तिरंगा यात्रा को भव्य बनाते हैं। हम हर वर्ष इस यात्रा को निकालते हैं और लोगों के बीच एक संदेश देने की कोशिश करते हैं कि देश से बढ़कर कुछ नहीं है। इस मिट्टी का सम्मान करो, इसकी रक्षा करो। ये हमारा कर्तव्य है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *