Press "Enter" to skip to content

हर भारतीय के लिए बेहद खास है यह ऐतिहासिक 15 अगस्त 1947 तारीख

15 अगस्त 1947, यह वह दिन है जब अपना देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ। यह दिन उन लोगों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत मां को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

हर भारतीय के लिए बेहद खास है यह ऐतिहासिक तारीख

15 अगस्त एक ऐतिहासिक तारीख है, इस तारीख से कई ऐतिहासिक तथ्य जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

15 अगस्त 1947 को माउंटबेटेन ने अपने कार्यालय में काम किया, दोपहर के समय जवाहर लाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंपी और उसके बाद इंडिया गेट में प्रिसेंज गार्डन में सभा को संबोधित किया। 15 अगस्त 1947 को भारत की पहली कैबिनट ने शपथ ली। इसमें 13 मंत्री थे, जिसमें एक महिला भी शामिल थीं।

15 अगस्त 1947 को 32 करोड़ भारतीयों ने आजादी की सुबह देखी। 15 अगस्त 1947 को एक रुपया एक डालर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपये 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था। 15 अगस्त के दिन ही वीर चक्र को मान्यता दी गई। 15 अगस्त 1972 को भारत में डाक पिन की शुरुआत की गई।

15 अगस्त 1982 को इंदिरा गांधी के भाषण के साथ भारत में टीवी पर रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई। 15 अगस्त 1947 तक भारत और पाकिस्तान एक ही थे, दोनों देशों में विभाजन नहीं हुआ था। दोनों देशों में विभाजन का फैसला 17 अगस्त को किया गया और इस दिन रेडक्लिफ लाइन की घोषणा की गई जो भारत-पाकिस्तान की सीमाओं को अलग करता है।

15 अगस्त की तारीख को भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो भी आजाद हुए थे। 15 अगस्त 1854 को ईस्ट इंडिया रेलवे ने कोलकाता से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई थी। 15 अगस्त 1872 को महर्षि अरबिंदो घोष का जन्म हुआ।

Share This Article
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *