Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में बंद मंदिर में मिले पैरो के निशान, लोगों मे जगी आस्था, कहा- माता रानी प्रकट हुई थी

मुजफ्फरपुर जिले के खादी भंडार के कन्हौली इलाके में मंगलवार सुबह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, बंद मंदिर के गर्भगृह में पैरो के निशान मिले है।

सोमवारी के मौके पर गंगा स्नान करने गया था, डूबकर हुई मौत | Went to bathe in  the Ganges on Monday, died by drowning - Dainik Bhaskar

इसके अलावा, मंदिर के सामान बिखरे पड़े थे। मंदिर खुलते ही लोगो मे सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगो के बीच आस्था जग पड़ा।

वहीं, मंदिर के बाहर लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई। लोगो का कहना है कि देर रात माता रानी व उनके शेर आये थे। वही, कुछ लोगो का कहना है कि मंदिर में चोर भी नही घुस सकता है। घुसा होता तो ताला टूटा रहता। मंदिर के सामान भी गायब होते। लेकिन, ऐसा कुछ नही है।

सामान बिखरे तो है लेकिन गायब कुछ नही है। मामले में मंदिर की पुजारिन रामज्योति देवी का कहना है कि पूजा के बाद सोमवार को मंदिर बंद कर दिया गया था। सुबह में जब मंदिर खुला है तो पैरो के निशान मिले है। सामान बिखरा पड़ा है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा के कुछ गलती हुई है। जिसके वजह से माता रानी की छोटी स्वरूप आई थी। वह हमसे नाराज है। इसलिए सामान इधर-उधर हो गया है।

उनका कहना है कि मंदिर के भीतर जाने का कोई दूसरा रास्ता नही है। चोर भीतर नही जा सकता है। हालांकि, मामले में किसी ने भी पुलिस से शिकायत नही की है। लोगो को आशंका है कि माता आई थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *