Press "Enter" to skip to content

शेखपुरा में महिला का अप’हरण: 3 साल के पुत्र के साथ ससुराल जा रही थी, पति ने लगाई बरा’मदगी की गुहार

शेखपुरा के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पन्हेसा निवासी एक विवाहिता अपने तीन वर्षीय पुत्र को लेकर अपना ससुराल के लिए निकली और वो रास्ते से गुम हो गई।

गुड़िया की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

इस घटना को लेकर पति द्वारा थाने में अपहरण की एक प्राथमिकी अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है।

वहीं पुलिस किसी अपने के साथ लड़की के जाने की बात कह रही है। परिजनों का कहना है कि गुड़िया कुमारी अपने 3 साल के पुत्र को लेकर 30 जुलाई को अपने ससुराल जाने के लिए निकली।

गुड़िया का ससुराल जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैयार गांव है। रोहित कुमार से उसकी शादी हुई थी। वहीं रास्ते से गुड़िया कुमारी गुम हो गई। कई जगह खोजबीन करने के बाद लाचार होकर पति द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

पीड़ित पति एसपी कार्तिकेय शर्मा से मिलकर भी गायब पत्नी को खोजने की गुहार भी लगाई गई। उधर, यह पूरी तरह से रहस्यमय ढंग से गुमशुदगी की बात सामने आ रही है। स्थानीय शेखोपुरसराय थाना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और खोजबीन शुरू की है।

पुलिस की मानें तो स्थानीय शेखोपुरसराय चौक से किसी परिवार के साथ महिला शाहपुर की तरफ जाते हुए देखी गई है। गांव में इसको लेकर तरह तरह चर्चा हो रही है। वहीं लड़की के परिवार वालों द्वारा इस मामले में कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *