Press "Enter" to skip to content

5 कांवरियां सड़क हा’दसे में ज’ख्मी: देवघर से लौट रहे थे यूपी के 5 कांवरियां, सभी को किया पावापुरी रेफर

शेखपुरा में बुधवार को जिले के शेखोपुरसराय- बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर सुगिया मोड़ के समीप एक भीषण सड़क दुर्घट’ना में 5 कावरिया गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार कर गंभीर होने के कारण सभी घायल को पावापुरी रेफर कर दिया गया।

सभी घायल उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिला के मेहदावल गांव निवासी बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान मनोज वर्मा 40 वर्ष , पंचगुलाम 28 वर्ष , विनोद कुमार 40 वर्ष , लक्ष्मी देवी 28 वर्ष , संजय कुमार 28 वर्ष के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर घर लौट रहे थे। वैगनआर कार पर सवार होकर देवघर से अपना घर वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान सुगिया मोड़ के पास अचानक वाहन का चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होने से सभी दुर्घटना का शिकार हो गए।

इस बाबत शेखोपुर सराय थाना के पुलिस पदाधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि घायलों में मनोज वर्मा की हालत गंभीर बताई गई है।पुलिस की तत्परता के कारण घायलों को फौरन इलाज हेतु स्थानीय पीएचसी ले जाया गया।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *