Press "Enter" to skip to content

भागलपुर : द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी परिधान में झूमे विधायक

बिहार : देश की पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर विधायक इंजीनियर ललन पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को बाराहाट-गांधीनगर में जमकर जश्न मनाया गया।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी परिधान में झूमे विधायक

इस अवसर पर प्रखंड के आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे, ढोल-ताशे के साथ विधायक के नेतृत्व में लोगों ने झूमते नाचते नगर परिक्रमा की। समीपवर्ती झारखंड के सिद्धो कान्हो चौक पहुंचे। जहां सभी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

जुलूस में शामिल विधायक भी जमकर थिरके और ढोल आदि भी बजाए। लोगों ने एक दूजे को अबीर गुलाल लगा शानदार जीत की बधाई देने में जुटे रहे।

आदिवासी समाज की पहली महिला को देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति बनाए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री सहित समस्त सांसदों और विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।

विजय जुलूस में जदयू अध्यक्ष विवेका गुप्ता, राकेश राठौर, आलोक पासवान, ऋषिकेश सिंह सहित आदिवासी मुखिया संतोषी मुर्मू , सोनू किस्कू, सांझली सोरेन, सरिता मरांडी, स्वीटी सोरेन, सुनीता बास्की आदि शामिल थे। दूसरी तरफ शेरमारी चौराहा के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जमकर जश्न मनाया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *