कोरोनावायरस के कहर के साथ किसान मौसम से भी खौफजदा हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने फसल तहस नहस कर दी। वहीं, यूपी,पंजाब-हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश ने खेत-खलिहानों में कटी रखी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है- पानी लगने से अनाज के काला पड़ने का खतरा है। राजस्थान में तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन आसमान में छाए बादलों से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हैं। इधर, महाराष्ट्र के मौसम विभाग ने रविवार को तूफान की आशंका जताई है।

बिहार: मुजफ्फरपुर में आम-लीची और गेहूं की फसल को नुकसान
मुजफ्फरपुर जिले के उत्तर-पूर्वी इलाके के मीनापुर, कांटी, औराई, कटरा, बोचहां और गायघाट प्रखंड में शुक्रवार रात 9 बजे के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि से आम-लीची के साथ-साथ गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
इससे कई स्थानों पर कच्चे मकान के साथ पेड़ गिर गए। शुक्रवार रात दस बजे से पहले पूर्वी चंपारण में आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि हुई। हथौड़ी में कुछ जगहों पर पेड़ टूट गए। खपरैल मकान गिर गए। औराई में ओला गिरने से एसबेस्टस की छत टूट गई।
Source: Bhaskar






Be First to Comment