Press "Enter" to skip to content

शेखपुरा में बरछी घों’पकर युवक को किया ज’ख्मी: जादू -टोना से पत्नी को बीमार करने का विवा’द हुआ था, आरो’पी महिला गिर’फ्तार

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जादू – टोना के विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक 35 वर्षीय युवक मंटू पंडित को बरछी घोंप कर बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल युवक गांव के रविंद्र पंडित का पुत्र बताया गया है। घायल युवक के पीठ में बरछी घोपे जाने के बाद उसे इलाज हेतु निकटवर्ती के अस्पताल में भेजा गया।

घटना के संबंध में एक प्राथमिकी स्थानीय जयरामपुर थाना में घायल युवक की शिकायत पर दर्ज की गई। जिसमे बगल के गोतिया परिवार के अनुज पंडित की पत्नी लाछो देवी , नवीन पंडित , जगेंद्र पंडित और विभा कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

जिसमे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी लाछो देवी को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार झा ने किया।

इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचक मंटू पंडित की पत्नी कुछ माह से बीमार चल रही थी। इसी को लेकर उसका पड़ोसी से झगड़ा हो गया।एक दूसरे पर जादू टोना करने का आरोप लगाया जाने लगा।

इसी क्रम में लाछो देवी और अन्य ने मिलकर युवक को बरछी घोंपकर घायल कर दिया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। जबकि शुक्रवार को गिरफ्तार महिला आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *