Press "Enter" to skip to content

बॉयफ्रेंड की तय हुई शादी, झारखंड से पहुंची गर्लफ्रेंड: प्रेमी बोला- जबरदस्ती कराई गई शादी

जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र के औरैया गांव में बुधवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमी की शादी तय होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका झारखंड से बिहार पहुंची और हं’गामा कर दिया। लड़की के माता-पिता और लड़का पक्ष के बीच शादी विवाद शुरू हो गया।

मामला सोनो थाना पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस और ग्रामीणों का दबाब बढ़ता देख बुधवार रात प्रेमी-प्रेमिका की शादी करवा दी गई। इधर, प्रेमी इस शादी से खुश नहीं था और कहा-जबरदस्ती विवाह कराया गया।

दरअसल, निरंजन और ममता 3 साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे। ममता झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवघाटी की रहने वाली की रहने वाली है। दोनों सूरत में साथ रहते थे और दोनों एक ही कंपनी में काम भी करते थे।

इसी बीच ममता को निरंजन की शादी किसी और युवती से तय होने की खबर मिली। वो अपने माता पिता को लेकर जमुई के सोनो क्षेत्र के औरैया गांव पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीण के हस्तक्षेप से दोनों की शादी कराई गई।

इधर, निरंजन का आरोप है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। लड़के की मां चमेली देवी ने बताया कि ‘मेरे बेटे की शादी जबरदस्ती करवा दी गई।’ वहीं, ममता का कहना है कि ‘हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़के द्वारा जब शादी से इनकार किया गया तो हम लोग झारखंड से लड़के के गांव जमुई चले आए। यहां ग्रामीणों और सभी की सहमति से दोनों का विवाह हुआ। शादी में किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती नहीं की गई है।’

इधर, इस मामले में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि ‘जबरदस्ती शादी कराने की जानकारी मिली है। अगर शादी में कोई जोर-जबरदस्ती की बात हुई है तो उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।’

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *