Press "Enter" to skip to content

पटना के परसा बाजार में स्कूल बस गड्ढे में पल’टी: बस की स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हाद’सा, 3 बच्चे हुए ज’ख्मी

पटना के परसा बाजार में बच्चों को स्कूल से घर ले जा रहे एक स्कूल बस शनिवार को महुली गांव के साईं मंदिर के नजदीक गड्ढे में पलट गई। बस पलटने ही वहां अफरा’तफरी का माहौल बन गया।

बस में सवार बच्चे जोर-जोर से बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। घटना की सूचना पाकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला।

इस हा’दसे में 3 बच्चे घा’यल हो गए। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित उनके घर पर पहुंचा दी गई। घटना का कारण बस का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शनिवार को स्कूल समाप्त होने के बाद परसा बाजार के मुख्य मार्ग पर स्थित लीड्स एशियन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर घर छोड़ने के लिए निकली। जैसे ही बस महोली गांव के साईं मंदिर के नजदीक पहुंचे अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया।

बस के ड्राइवर ने बस को संभालने का काफी प्रयास किया इसके बावजूद बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी। बस में लगभग एक दर्जन बच्चे सवार थे। गड्ढे में पलट ते हैं बस में सवार बच्चे जोर जोर से रोने चिल्लाने लगे। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हुए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे सभी बच्चों को निकालकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।

इस बीच बस में सवार 3 बच्चे घायल हो गए जिन्हें पास के नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित छोड़ दिया गया। परसा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर तक पहुंचा दिया गया है।

 

 

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *