पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती एक महिला अचानक लापता हो गयी । कोरोना जांच के आदेश के बाद महिला वहां से भाग खड़ी हुई। महिला बाग के मसौढ़ी पहुंच गयी । जहां डॉक्टर ने कोविड19 का पुर्जा देखा तो सन्न रह गये।
मामला पटना का है। जहां आईजीआईएमएस में भर्ती महिला कोरोना टेस्ट का नाम सुन कर वहां से भाग खड़ी हुई। वहां से भाग कर ये महिला मसौढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंची जहां डॉक्टरों को जब उसके पुर्जा दिखाया तो डॉक्टर भी चौंक गये। मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया । लेकिन तब तक महिला एक बार फिर लापता हो गयी। कोरोना की ये संदिग्ध महिला जहानाबाद जिले के लालमनबिगहा गांव की रहने वाली बतायी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने महिला से संपक्र करने की कोशिश की तो उसने फोन पर बताया कि वह पीएमसीएच में जांच करवाने पहुंची है। फिलहाल ये महिला पुलिस या फिर स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है।
source: FirstBihar






Be First to Comment