मुजफ्फरपुर में पति के रे’प केस में जेल जाने के बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गयी. अब वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द कर रही है. एसएसपी कार्यालय के सामने इसी बात पर सोमवार की दोपहर में महिला का अपने सास के साथ विवा’द हो गया।

वि’वाद बढ़ने पर सास ने महिला की जम’कर पिटा’ई कर दी. जिसके बाद उसके नाक से खू’न निकलने लगा. इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रो’शित हो गये. इस दौरान करीब एक घंटा तक मौके पर हाइ वो’ल्टेज ड्रामा चला. विवा’द बढ़ता देख एसएसपी कार्यालय के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर हंगा’मे को शांत कराया.

हालांकि, देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है. इधर, महिला ने पुलिस को बताया कि वह बड़ी कर्बला की रहने वाली है. दो साल पहले उसकी शादी लकड़ीढ़ाही के एक युवक से जबरन करा दी गयी थी।

महिला ने बताया की उसको झूठ बोला गया था कि लड़का सीधा-साधा है. लेकिन, शादी के बाद वह एक बच्ची से रे’प के केस में महिला थाने से गिरफ्तार होकर जेल चला गया. इससे पहले उसके पति ने एक दूसरी महिला से शादी भी कर ली थी.











Be First to Comment