बिहार में कोरोना जांच केन्द्रों की संख्य़ा में इजाफा हो गया है. अब पटना एम्स में भी कोरोना संदिग्धों की जांच शुरू हो गयी है. इस तरह पटना के आरएमआरआई , आईजीआईएमएस , पीएमसीएच के बाद पटना एम्स सहित दरभंगा के डीएमसीएच और मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में कुल 6 जगहों पर कोरोना की जांच हो रही है. पहले दिन पटना एम्स में पांच मरीजों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा गया है.
इसकी जानकारी देते हुए एम्स के नोडल अधिकारी डॉ नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन 5 कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैम्पल की जांच की गई. जांच परिणाम का इंतजार किया जा रहा है. सभी पांच रिपोर्ट देर रात तक आने की सम्भावना है.
पटना एम्स में भी कोरोना की जांच शुरू हो जाने से कोरोना के मरीजों के रिपोर्ट आने में अब एम्स को दूसरे टेस्ट लैब का इन्तेजार करना नहीं पड़ेगा. पहले पटना के आरएमआरआई में एम्स के मरीजों के कोरोना टेस्ट के रिपोर्ट के लिए भेजा जाता था. वहां से रिपोर्ट आने में लगभग दो दिन लग जाते थे, लेकिन अब एम्स में ही कोरोना टेस्टिंग लैब की सुविधा हो जाने से आसानी हो जाएगी. अब अधिकांश मरीजों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट चंद घंटे में ही एम्स में ही उपलब्ध हो जाएगी.
Source: livecities






Be First to Comment