Press "Enter" to skip to content

बारात का हो रहा था इंतजार, पुलिस के साथ पहुंच गईं महिला संरक्षण पदाधिकारी

सासाराम में लड़की वालों के घर बारात का इंतजार हो रहा था। हलवाई भोजन बनाने में लगे थेय़ दुल्हन को भी तैयार किया जा रहा था। इसी बीच बारात पहुंचने से पहले पुलिस बल के साथ महिला संरक्षण पदाधिकारी पहुंच गईं। मामला सासाराम मुफस्सिल थाना के छोटका मोर गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, छोटका मोर गांव में हरेन्द्र कुमार के घर बक्सर के राजपुर थाना अंतर्गत तियरा गांव से बरात आने वाली थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई थी और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। आंगन में महिलाएं विवाह गीत गा रही थीं। एक तरफ दुल्हन को सजाने और बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। बारात का भोज भी आधा बनकर तैयार था।

इसी बीच पता चला कि शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन की उम्र केवल 15 साल है। इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई। कुछ देर में ही महिला संरक्षण पदाधिकारी अफरीन तरन्नुम पुलिस बल के साथ पहुंच गईं। अधिकारी ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर बाल विवाह नहीं करने की चेता’वनी दी। लड़की के परिवार वालों को लड़की के बालिग होने तक इंतजार करने की बात कही।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *