मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुआ एक शख्स अपना घर बेचने को मजबूर हो गया है। उसके और उसके परिवार के साथ पड़ोसियों द्वारा किए जा रहे व्यवहार से निराश होकर उसने यह निर्णय लिया है। एमपी के शिवपुरी में रहने वाला एक शख्स कोरोना वायरस को मात देकर वापस अपने घर लौट आया है, जिसके बाद उसके प्रति पड़ोसियों का रवैया एकदम बदल गया है।
इस शख्स ने एएनआइ को कहा, “मेरे पड़ोसियों ने दूसरे लोगों से उस रास्त से गुजरने को मना किया है जहां से वो और उसके परिवार के सदस्य गुजरते हैं। इतना ही नहीं पड़सियों ने दूध वाले को मेरे घर दूध ना पहुंचाने कहा है उनका कहना है कि अगर वो (दूध) मेरे घर आया तो वो भी संक्रमित हो सकता है। हमें रोजमर्रा की चीजों की जरूरत है इसलिए हम लोग यहां से शिफ्ट कर देना चाहिए।”
Source: Jagran






Be First to Comment