Press "Enter" to skip to content

वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव : बिहार ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, भोजपुर में एक साथ 77900 तिरंगा लहराया

बिहार ने 77 हजार 900 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड तो’ड़ दिया है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम में 5 मिनट तक झंडा फहराया गया।

Union Minister Amit Shah hoisted the tricolor created a world record  hoisting 75 thousand tricolors | Amit Shah in Bihar: केन्द्रीय मंत्री अमित  शाह ने फहराया तिरंगा, 77900 तिरंगे लहराकर तोड़ा पाक

बता दें कि पाकिस्तान ने एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहरा कर भारत ने तोड़ दिया।

सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अस्सी साल के उम्र में आजादी की लड़ाई लड़ी। वीर कुंवर सिंह ने अपना हाथ गंगा को समर्पित कर दिया। वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं।

विजयोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए अमित शाह, कहा- इतिहास ने वीर कुंवर सिंह  के साथ अन्याय किया - vijayotsav programme union home minister amit shah  said babu kunwar singh not given due

शाह ने कहा कि आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को विफल सिपाही विद्रोह बताया गया। वीर सावरकर ने इसे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा। भारत सरकार वीर कुंवर सिंह की स्मृति में भव्य स्मारक बनाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासनकाल को याद कराना जरूरी है। बिहार में जंगलराज को भूल सकते हैं क्या। यही बिहार था जहां सरे राह हत्या होती थी। बिजली नहीं पानी नहीं। जाति के नाम पर भेदभाव। कोई योजना नहीं। नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने बिहार को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर ले जाने का काम किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *