मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सोमवार को एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने एक मणिपुरी महिला पर उस वक्त थूक दिया जब वह सड़क पर पैदल जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 25 वर्षीय महिला अपने एक मित्र के साथ मिलिट्री कैंप की तरफ जा रही थी जहां जरूरी सामान वितरित किए जा रहे थे। महिला ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि बाइकर ने अपना मास्क हटाया और थूक कर भाग गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वकोला थाने के एक अधिकारी ने महिला की शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘इस तरह की हरकत से मुझे कोरोना वायरस संक्रमण हो सकता है। मैं बाइक का पंजीकरण नंबर नोट नहीं कर सकी।’ पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Source: Navbharattimes






Be First to Comment