Press "Enter" to skip to content

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाव से लिया छठ घाटों का जायजा

पटना : राजधानी में छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर है। यहां पर सात नवंबर तक सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के साथ पूरा करने लेने का टास्क दिया गया है। इसी के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा किनारे के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा घाटों पर तैयारियों को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इससे पहले मंगलवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर भवन निर्माण प्रमंडल के संवेदकों की धीमी तैयारियों को लेकर नाराजगी जता चुके हैं।

लाल कपड़े से होगी खतरनाक घोषित घाटों की पहचान
राजधानी में खतरनाक घोषित किए गए छठ घाटों को घेर कर लाल कपड़ा लगाने तथा जिन घाटों पर छठ पूजा आयोजित होगी वहां सफेद और पीला कपड़ा लगाने को कहा गया है।

कुछ छठ घाटों पर कच्ची मिट्टी देखकर वहां सफेद रेत बिछाने का निर्देश अफसरों को दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट घाट पर जलस्तर अधिक दिखा। इसके बाद नगर आयुक्त को विकल्प के रूप में पहलवान घाट से गंगा तक जाने का रास्ता सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *