Press "Enter" to skip to content

पटना : आभूषण की दुकान से अपराधियों ने लूट लिया 65 ग्राम सोना

राजधानी पटना में अपराध कम होने का नाम ही ले रहा है। यहां अपराधियों के हौसले कुछ इस तरह बुलंद हैं कि वे किसी समय किसी भी वारदात को अंजाम दे देते हैं। इधर, पुलिस है कि देखती रह जाती है।

अधिकतर मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाती। गुरुवार की रात अपराधियों ने फिर से एक सोने में दूकान में लूट कर दी। घटना शास्त्रीनगर थाने क्षेत्र, शिवपुरी मोहल्ले की है।

यहां पर दो बंदूकधारी अपराधियों ने महावीर ज्वेलरी शॉप को लूट लिया। अपराधियों ने दुकान से करीब 65 ग्राम सोने की लूट की। इस दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की।

इस पुरे मामले पर सिटी एसपी ने बताया कि घटना करीब 8:30 बजे की है। दुाकन में दो अपराधी बंदूक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ही लूट की घटना को अंजाम दिया है।

हालांकि, अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने बताया कि दुकान से अपराधी करीब 65 ग्राम सोना लूट कर ले गये।

एसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देते समय अपराधियों ने हेल्मेट पहन रखी थी। यहां से भागने के दौरान अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालंाकि, उनकी फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *