Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : कटरा में बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ का घेराव, लोगों ने की नारेबाजी

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड की तेहवारा पंचायत के तेहवारा में रविवार को बाढ़ का निरीक्षण पहुंचे कटरा के सीओ पारस नाथ राय का लोगों ने पुरजोर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों का आरोप था कि हमलोग भीषण बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। सीओ ने अबतक बाढ़ पीड़ितों को कोई भी सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं करायी है। इससे आक्रोशित होकर बाढ़ पीड़ितों ने ख़ूब हंगामा और नारेबाजी की।

बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को वार्ड 10 मुशहर टोला में घर-घर घूमने को कहा। ग्रामीणों में आक्रोश इतना बढ़ गया था कि जान बचाने के लिए सीओ ने कटरा थाने को फोन कर मामले की जानकारी दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से सुरक्षित सीओ को निकाला। सीओ पारस नाथ राय ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे सैकड़ो परिवार के बीच परेशानी बढ़ने लगी है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणो ने बाढ़ राहत की मांग को लेकर हंगामा किया है। तेहवारा की सभी पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *