Press "Enter" to skip to content

Bihar B.Ed CET 2021: बीएड में दाखिले के लिए आज से आवेदन, BRABU के कॉलेजों में नहीं पहुंचा अंकपत्र

Bihar B.Ed Common Entrance Examination 2021: बीएड में दाखिले के लिए रविवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 59 कॉलेजों में 6300 सीटों पर नामांकन लिया जाना है, लेकिन अबतक अंगीभूत और डिग्री कॉलेजों में स्नातक उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का अंकपत्र नहीं भेजा गया है। इस कारण छात्र परेशान हैं। बीएड के लिए आवेदन करते समय मैट्रिक, इंटर और स्नातक के अंकपत्र की स्कैन कॉपी जेपीईजी फॉर्मेट में अपलोड करना है। ऐसे में कॉलेजों में अंकपत्र नहीं पहुंचने से छात्रों में नाराजगी है। करीब एक महीने पूर्व ही विवि की ओर से स्नातक का परिणाम जारी हो चुका है।

इधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार का कहना है कि कॉलेजों से जिन छात्रों के परिणाम में गड़बड़ी हुई है इसके सुधार के लिए जानकारी मांगी गई थी। इसके लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया है। अबतक 13 कॉलेजों की ओर से छात्रों के परिणाम में सुधार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसी कारण अबतक अंकपत्र नहीं भेजा गया है। 13 अप्रैल तक जो आवेदन कॉलेजों की ओर से प्राप्त होगा। उसका निष्पादन कर चार दिनों के भीतर कॉलेजों को अंकपत्र भेज दिया जाएगा। कहा कि यदि पूर्व में अंकपत्र भेज दिया जाता तो सुधार के बाद फिर से उसी छात्र का अंकपत्र निर्गत करना पड़ता। ऐसे में दोबारा अंकपत्र प्रिन्ट करना पड़ता। सुधार करने के बाद प्रिन्ट करने से यह नुकसान नहीं होगा। कहा कि इसबार से कुलपति का डिजिटल हस्ताक्षर भी अंकपत्र पर होना है। 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *