Press "Enter" to skip to content

BRA Bihar University, Muzaffarpur : स्नातक में नामांकन के लिए 12 अप्रैल से आवेदन का प्रस्ताव

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2021-24 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी है। पिछली बार एक लाख 15 हजार सीटों पर नामांकन हुआ था, फिर भी पूरी सीट नहीं भर पाई थीं। इस बार सीट बढ़ाकर एक लाख 42 हजार की गई हैैं। छात्रों को इस बार पांच कॉलेजों में नामांकन के लिए अप्लाई करने का विकल्प मिलेगा। इन्हीं पांच में से किसी एक कॉलेज में नामांकन होगा। छात्र किसी भी कॉलेज के लिए विवि पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। इंटर परीक्षा के रिजल्ट का मूल अंक पत्र नहीं रहने पर छात्र ऑनलाइन माक्र्सशीट अप्लाई कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के यूएमआइएस को-ऑॢडनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि 12 अप्रैल से पोर्टल खोलने के लिए कुलपति से आदेश के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। आदेश मिलने के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट में आने के बाद छात्रों को इंटर का मूल अंक पत्र लाना होगा। अप्रैल के अंत तक छात्र स्नातक में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि कोरोना से पिछली बार देर से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इससे इस साल नामांकन में देरी हुई और जनवरी तक कॉलेजों में एडमिशन हुआ। देरी के कारण कम छात्रों ने नामांकन कराया। इस बार कई विषयों में सीटें बढऩे से छात्रों का फायदा होगा।

स्नातक, पीजी समेत अन्य डिग्री के लिए कर सकते हैं आवेदन
मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में गुरुवार से छात्र-छात्राएं स्नातक, पीजी सहित अन्य कोर्स की डिग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। विवि के यूएमआइएस कोऑॢडनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि पेमेंट गेटवे में गड़बड़ के चलते आवदेन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही थी। अब अप्लाई के अपडेट को राजभवन में भी देखा जा सकता है। बता दें कि पिछले महीने से छात्र डिग्री के लिए ऑनलाइन अप्लाई नहीं कर पा रहे थे, पोर्टल बंद होने के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही थी। नौकरी से लेकर दूसरे संस्थानों में नामांकन के लिए समस्या आ रही थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *