Press "Enter" to skip to content

संपन्न हुआ बिहार आइडियल का ग्रैंड फिनाले, गायन और नृत्य के क्षेत्र में कई बच्चों ने मारी बाजी

शुक्रवार 29 जनवरी को आम्रपाली ऑडिटोरियम मिठनपुरा मुजफ्फरपुर में महेशजी-गणेशजी के बैनर तले बिहार में 2007,08,09,10,11,15,16,17,18,19,2020 के बाद 12वीं बार बिहार आइडियल सीजन 12 संगीत प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले राउंड संपन्न हुआ।

गायन (पुरुष) में विजेता अमरजीत समस्तीपुर
गायन (महिला) में विजेता बैभवी मुजफ्फरपुर
नृत्य (पुरुष) में विजेता साहिल सिंह मुजफ्फरपुर
नृत्य (महिला) में विजेता संस्कृति श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर बने है।

गायन (पुरुष) में उपविजेता दीपक कुमार पटना
गायन (महिला) में उपविजेता संजना पाटिल मुजफ्फरपुर
नृत्य (पुरुष) में उपविजेता आयुष कुमार
नृत्य (महिला) में उपविजेता सिद्धि शर्मा बनी है।

गायन (पुरुष) में तृतीय उत्कर्ष
गायन (महिला) में तृतीय संस्कृति सुबोध
नृत्य (पुरुष) में तृतीय सुविनय ठाकुर
नृत्य (महिला) में तृतीय अनन्या हासिल की है।

सांत्वना पुरस्कार को अनन्या, समीर,साजिया,गौतम,सुषमा,रेखा,आशीष, सरोज ने प्राप्त किया।

ऑडिशन में अंतिम रूप से चयनित 6 जिलों के 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता( दीप प्रज्वलन) राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सिंहवाहिनी पंचायत की मुखिया रितु जायसवाल, मेयर सुरेश कुमार,नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, बी के रानी दीदी (ब्रह्माकुमारी) जोनल इंचार्ज थे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अरुण साह,डॉक्टर हरिनारायण भारद्वाज,शमशे आलम खान (मुखिया शिशो पश्चिमी), श्वेतांग शिशिर रमण डॉक्टर इला सिन्हा,मृदुला रानी,रीता पराशर,डॉक्टर आनंद राज,गीता श्री,सीमा रानी,प्रमिला उत्पलकांत आदि उपस्थित थीं।

परफॉर्मेंस लोक कलाकार सुनील कुमार,अनीता कुमारी,मुस्कान केसरी,गायक बिपिन,भावना,रेयाज आलम (बासुरी) ,डॉल,नंदनी सिन्हा आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम उद्घोषक की भूमिका में पंकज धीर थे।बिहार आइडियल पूर्व के विजेता/प्रतिभागी दीपक ठाकुर (बिग बॉस ),स्नेह उपाध्याय (हेलो कौन गीत) स्वाति शर्मा (बॉलीवुड गायिका) मो० कलाम (बॉलीवुड गायक) भी मौके पर उपस्थित थे।

बिहार आइडियल के संस्थापक/निदेशक अमिय रंजन ने बताया कि सीजन-12 में गाने के साथ साथ बच्चों की डांस के क्षेत्र में विशेष रूचि को देखते हुए इस बार गाने के साथ डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का ऑनलाइन ऑडिशन और मुजफ्फरपुर में ऑफलाइन ऑडिशन कुछ दिन पहले कराया गया था जिसमे गाने के क्षेत्र में सभी उम्र के प्रतिभागी व डांस के क्षेत्र में 16 साल तक के प्रतिभागी शामिल हुए थे। फाइनल राउंड में इस बार गीत और नृत्य का महामुकाबला देखने को मिला है।यह प्रतियोगिता केवल एकल ही आयोजित हुए।

इस संगीत प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे राज्य के प्रतिभाशाली कलाकार संगीत के क्षेत्र में बड़े-बड़े शहरों में जाकर अपना एवं अपने राज्य,जिले, व गांव का नाम रौशन कर सकें। साथ ही साथ संस्था की यह कोशिश है कि बिहार में छिपी हुई संगीत की अनमोल प्रतिभाओं को निखार कर संगीत प्रतियोगिता के द्वारा सामने लाया जाए ताकि स्थानीय प्रतिभा को भी संगीत के बड़े मंच पर अपना हुनर दिखाने का भरपूर मौका मिल सके।

बिहार आइडियल परिवार विगत 13 वर्षों से समाज में भारतीय सभ्यता संस्कृति साफ-सुथरे लोक संगीत पुराने संगीत सदाबहार संगीत व कर्णप्रिय संगीत के परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहा है।

कार्यक्रम में निर्णायक जज के रूप में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक श्री रजनीश कुमार, प्रसिद्ध शास्त्रीय ध्रुपद गायक पंडित अभिषेक मिश्रा,प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ रंजना सरकार उपस्थित थे।

पुरस्कार वितरण समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अरुण साह पीएनबी के वरीय प्रबंधक संजीव कुमार, डीएवी के प्राचार्य मनोज कुमार झा,भाजपा नेता रविन्द्र सिंह, डॉक्टर इला सिन्हा,स्वेतांग रमन, कार्यकर्ता सुधीर सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विजेता जोड़ी को एक हिंदी सदाबहार वीडियो एल्बम में गाने व अभिनय का मौका मिलेगा।वहीं बाकी बचे सभी प्रतिभागियों को मेडल,सर्टिफिकेट, मोमेंटो, व आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर राकेश पटेल,रंजना जी, कलीमुद्दीन,अमरेश,मनीषा,अंशु आयुषी,दीप चौधरी, सुरेश, इत्यादि मौजूद थे।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *