Press "Enter" to skip to content

BREAKING. सिंहवाड़ा SBI ने किया स्कूली बच्चो के बीच बैग का वितरण,बैग पाकर झूम उठे बच्चे

सिंहवाड़ा। प्रखंड के माधोपुर बस्तवाड़ा के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत एसबीआई शाखा सिंहवाड़ा के द्वारा शुक्रवार को 100 स्कूली बच्चियों के बीच स्कूल बैग बांटा गया। उक्त मौके पर शाखा प्रबंधक इम्बेशात अहमद ख़ान ने कहा कि कोरोना संक्रमण जैसे महामारी के कारण विगत 10 माह से विद्यालय बंद है लेकिन आज के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्र के गरीब स्कूली बच्चों के बीच बैग के वितरण के पश्चात बच्चों को पठन पाठन में जहाँ उमंग तथा उत्साह होगा। वहीं वे नए सत्र में नई उम्मीदों के साथ स्कूल आएंगे.

उन्होंने ने कहा कि एसबीआई द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्कूली बालिकाओं को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम के पश्चात स्कूली बच्चियों में काफ़ी उमंग तथा उत्साह देखा गया.

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत राजन कुमार, भोलू कुमार अन्य कई लोग उपस्थित थे। वही मौके पर उपस्थित लोगों ने एसबीआई शाखा सिंहवाड़ा के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *