Press "Enter" to skip to content

पीएनबी ने एनपीए खाताधारक की संपत्ति का किया भौतिक अधिग्रहण, खरीदार को सौंपा कब्जा

मुजफ्फरपुर: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के रिकवरी विभाग, मंडल कार्यालय मुजफ्फरपुर ने एनपीए (Non-Performing Asset) ऋण वसूली की कार्रवाई के तहत गुरुवार को एक बकायेदार की अचल संपत्ति का भौतिक अधिग्रहण कर उसे खरीदार को हस्तांतरित कर दिया।

बैंक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को एनपीए ऋण खाता धारक राजदेव तिवारी की अचल संपत्ति का प्रशासनिक सहयोग से भौतिक अधिग्रहण किया गया। संबंधित संपत्ति पंखा टोली, मुजफ्फरपुर में स्थित है।प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त संपत्ति का कब्जा उसके खरीदार आलोक कुमार चौरसिया को विधिवत सौंप दिया गया।

बैंक ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई ऋण वसूली प्रक्रिया के तहत नियमानुसार की गई है। इस दौरान प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुई। पीएनबी की ओर से जारी इस कार्रवाई को बैंक की रिकवरी प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है, जिसका उद्देश्य बकाया ऋण की वसूली सुनिश्चित करना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *